Wedding Album की असली कीमत क्या होती है?

Wedding Album का असली सच – ₹2000 का एल्बम ₹15000 में कैसे बिकता है?

आजकल हर शादी के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी चीज़ की कीमत लगती है तो वह है Wedding Album
कई स्टूडियो और फोटोग्राफर Wedding Album के लिए ₹10,000 से ₹20,000 या उससे भी ज्यादा चार्ज करते हैं।

लेकिन अगर आप प्रिंटिंग इंडस्ट्री के अंदर का सच जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि कई बार जिस एल्बम को ₹15000 में बेचा जाता है, उसकी असल लागत ₹1500 – ₹2000 के आसपास ही होती है।

अब सवाल आता है – ऐसा कैसे?

आइए समझते हैं Wedding Album का पूरा सिस्टम

Wedding Album आखिर बनता कैसे है?

Wedding Album बनाना सिर्फ फोटो प्रिंट करना नहीं होता। इसमें कई स्टेप होते हैं।

  1. Wedding Photoshoot

  2. Photo Selection

  3. Album Designing

  4. Photo Printing

  5. Album Binding और Cover

इन सब स्टेप्स के बाद एक फाइनल Wedding Album तैयार होता है।

Wedding Album की असली Printing Cost

अब आते हैं सबसे महत्वपूर्ण हिस्से पर — Printing Cost

एक सामान्य Wedding Album में लगभग 20 से 35 शीट होती हैं।

मार्केट में एक एल्बम शीट की कीमत लगभग ₹20 से ₹30 होती है।

लेकिन जिनके पास अपनी प्रिंटिंग मशीन होती है, उनके लिए यह लागत और कम हो जाती है।

Example Calculation

ItemApprox Cost
Album Sheet₹10 – ₹30
30 Sheets₹300 – ₹900
Album Cover₹500 – ₹700
Binding₹200 – ₹300

👉 यानी पूरा एल्बम लगभग ₹1000 – ₹2000 में बन सकता है।

Album Cover की कीमत कितनी होती है?

Wedding Album का सबसे आकर्षक हिस्सा होता है उसका कवर

मार्केट में कई तरह के कवर मिलते हैं:

  • Leather Cover

  • Acrylic Cover

  • Photo Cover

  • Matte Cover

इनकी कीमत आमतौर पर ₹500 से ₹800 के बीच होती है।

फिर Wedding Album ₹15000 – ₹20000 में क्यों बिकता है?

यह सवाल बहुत लोगों के मन में आता है।

असल में Wedding Album की कीमत में सिर्फ प्रिंटिंग नहीं होती, बल्कि और भी चीजें शामिल होती हैं।

1️⃣ Photographer की मेहनत

Wedding shoot कई घंटों का होता है।

2️⃣ Editing और Retouching

फोटो एडिट करने में काफी समय लगता है।

3️⃣ Album Design

डिजाइनिंग भी एक स्किल है।

4️⃣ Studio Expenses

Rent, Staff, Equipment आदि।


 

लेकिन कई जगह बहुत ज्यादा Profit लिया जाता है

कुछ जगहों पर Wedding Album की कीमत वास्तविक लागत से कई गुना ज्यादा रखी जाती है।

उदाहरण के लिए:

Actual CostMarket Price
₹1500₹12000
₹2000₹18000

इसका मतलब है कि कभी-कभी एक एल्बम पर ₹10,000 तक का प्रॉफिट भी लिया जाता है

इसलिए ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी है कि वह किस चीज़ के लिए पैसे दे रहे हैं


ग्राहक को Wedding Album बनवाते समय क्या देखना चाहिए?

अगर आप Wedding Album बनवा रहे हैं तो इन चीजों पर जरूर ध्यान दें।

✔ Album Sheet Quality
✔ Photo Print Quality
✔ Pages Count
✔ Cover Quality
✔ Design Quality

क्योंकि कई बार कम क्वालिटी का एल्बम भी बहुत महंगे दाम में बेच दिया जाता है

Powered By EmbedPress

Leave a Comment